फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव छांयसा निवासी त्रिलोक चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, एनआईटी निवासी गुरूचरण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 अगस्त 2025 की रात करीब 11:00 बजे पड़ोसी संजीव भाटिया का फोन आया था। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके घर का ताला तोड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उदय भारद्वाज और त्रिलोक चंद पांच-छह युवकों के साथ उनके घर में मौजूद थे। जब उन्होंने ताला तोड़ने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से हम...