हरदोई, जून 7 -- हरदोई। मेडुवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी राजीव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी रोली और मां उर्मिला घर पर थीं। आरोप है कि तभी गांव के ही अतुल, विनय, अमित और राजू समेत अन्य लोग उसके घर में घुस आए और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े दो ऑटो भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी और मां के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी मां उर्मिला के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर 0घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी ह...