मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला से अवैध वसूली और प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ममता देवी ने काजी मोहम्मदपुर थाने में मंगलवार को आवेदन देकर शिकायत की है। इसमें एक नामजद आरोपित और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण लिया गया कर्ज अब उनके परिवार के लिए जी का जंजाल बन गया है। ममता देवी ने पुलिस को बताया है कि अपने बच्चों के इलाज के लिए आरोपित से 10% मासिक ब्याज पर 10 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि कर्ज देते समय आरोपी ने पीड़िता से एक कोरे चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए और सुरक्षा के नाम पर उसे अपने पास रख लिया। पीड़िता का दावा है कि वह अब तक ब्याज और मूलधन के रूप में बड़ी राशि चुका चुकी है। ...