उरई, जनवरी 30 -- आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम जोरा खेड़ा निवासी परशुराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम जोहर खेड़ा निवासी रामपाल सहित तीन लोगों उसके घर में घुसकर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए भाई दौलत के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.