घर में घुसकर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के मामले में पांच पर मुकदमा
बदायूं, जून 5 -- घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने, जान से मारने की धमकी देने और युवक का हाथ तोड़ने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज थाना क्षेत्र के नाथपुर अंगदराय गांव का है। गांव निवासी नरेश पुत्र सियाराम ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 5 सितंबर 2025 को उसका भतीजा वीरपाल पुत्र सुरेश घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान महेन्द्र पुत्र जालिम, मुकेश और अनिल पुत्रगण ओमपाल, सिप्पटर पुत्र सुखपाल व जगदीश पुत्र मेघनाथ वहां पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया गया कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए और वीरपाल को पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे नरेश और उसकी भाभी जयदेवी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.