बदायूं, मई 17 -- घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर प्रेमशंकर, सर्वेश, लवकुश, नंदलाल, गीता और सुमन पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि 17 फरवरी को आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और गलत काम के प्रयास में छह पर मुकदमा शोर मचाने पर आरोपी वहां से चले गए। शिकायत करने के बाद भी पुलिस...