घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बच्चों के बीच हुई एक मामूली कहासुनी ने बड़े हिंसक विवाद का रूप ले लिया। इस मामले में एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने सुनियोजित तरीके से दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर बेरहमी से मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब 26 मई 2026 को राजेंद्र पार्क थाना पुलिस को अस्पताल से एक वीटी (सूचना) प्राप्त हुई कि लड़ाई-झगड़े में गंभीर रूप से घायल सुभाष त्यागी नामक व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की।27 मई 2026 को घायल सुभाष त्यागी के बेटे ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरी आपबीती बताई। शिकायत में कहा गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.