नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर पी-3 में रहने वाले एक युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट, अपहरण और जान से मारने की धमकी देन का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर पी-3 निवासी श्रीपाल सिंह ने बताया कि खानपुर निवासी नूतन सोलंकी, गांव नूरपुर निवासी राम शर्मा और लवली उर्फ पवित्र भाटी 13 मार्च की रात उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जबरदस्ती एक गाड़ी में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां राम शर्मा ने कथित तौर पर चाकू से गर्दन और कंधे पर वार किया और पिस्तौल से गोली चलाने की भी कोशिश की। इसके बाद आरोपी पुलिस से शिकायत नहीं करने की बात कहकर घर के...