पूर्णिया, अप्रैल 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर वार्ड संख्या एक निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रकाश ऋषि ने इस मामले में जलालगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार 20 अप्रैल की रात करीब आठ बजे पूर्व की रंजिश को लेकर गांव के ही 10 नामजद लोग हथियार, लाठी-डंडा, भाला, फरसा और चाकू लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने जबरन दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने को कहा। प्रकाश ऋषि ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। साथ ही जान से मारने की नीयत से गला दबाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.