पीलीभीत, मार्च 1 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम उदयपुर माफी निवासी हरबंस पुत्र टीकाराम ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे वह अपने घर के आंगन में था। तभी अचानक गांव का ही भानु प्रताप, शेखर, रवि कुमार, किशन लाल, मुरारी लाल, महेंद्र पाल उसके घर में गाली गलौज करते हुए घुस आए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...