घर में घुसकर मारपीट, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम तिरकुनिया नसीर निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र इकबाल अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 13 जून को सुबह सात बजे गांव के निसार अहमद, सरीफ अहमद, मो नाजिम, मुनाजिर, जरीफ, शमशाद अहमद, अनस, रफीक, शमशीद अहमद ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पर हमलाकर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे केसाथ उससे मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। जब परिवार के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- कैंट थाना क्षेत्र के पक्की बाजार में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, महिलाओं से अभद्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.