बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर हरबंस उर्फ रहमापुर में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के ग्राम मौजमपुर हरबंस उर्फ रहमापुर निवासी अभिलाषा पत्नी मोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात ग्राम बिश्नोई वाला निवासी सुरेश भगत, अंकुल, विपुल, दीपू, शांतनु, नकुल और नरदेव समेत कई लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने अभिलाषा, उसके पति मोहित और सास आदेश देवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- छेड़खानी व मारपीट मामले में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज ग्रामीणों की मदद पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव वालों ...