घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट का आरोप, केस
बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रानीपुर खुर्द निवासी मो. आरिफ ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 27 मार्च को आरोपितों ने एकराय होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। दरवाजे पर खड़ी उनकी बाइक को लाठी-डंडों से तोड़ दिया और घर में घुसकर उन्हें व उनकी मां के साथ मारपीट की। आरोप है कि दो लोगों ने मिलकर उनकी मां के गले से सोने का मंगलसूत्र और कान के झुमके छीन लिए। वहीं अन्य आरोपितों ने घर के अंदर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। साथ ही अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और उनकी पत्नी का पर्स भी उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.