घर में घुसकर मारपीट, युवती से छेड़खानी का आरोप
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना के बनारस बैंक चौक स्थित नाला रोड इलाके में शनिवार देर रात आपसी विवाद को लेकर एक घर पर हमला कर दिया गया। इस घटना में मारपीट के साथ घर की एक युवती से छेड़खानी का भी आरोप लगा है। मामले में पीड़िता के भाई ने नगर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस को बताया है कि वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के मो. अलताफ, मो. अब्बास, मो. गोलू साथियों संग आकर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी और रॉड से हमला कर दिया। बहन बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि हमलावरों ने युवती के गले से सोने की चेन छीन ली। मोहल्ले के लोग जुटे तो आरोपी जान मारने की धमकी देते हुए भागे। डायल 112 ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.