उरई, मई 23 -- आटा। संवाददाता ग्राम गोरा खुर्द में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना आटा में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित मुनेश ने बताया कि 22 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के बांके व उसका पुत्र मिथुन घर में घुस आए। आरोपियों ने मां जय देवी के सिर में डंडा मारा और भाभी वंदना पत्नी दिनेश के साथ मारपीट कर पेट पर लात मारी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...