मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम मिलक धर्मपुर में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के ही बसीम,सलीम, रिजवान आदि उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला व उसके परिवार पर हमला कर दिया।हमले में महिला की बेटी के सिर में गंभीर चोट आई,जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों के साथ अभद्रता भी की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने थाना पहुंचकर चार आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.