बस्ती, मई 13 -- बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मरवटिया में मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव की रहने वाली सुजाता देवी का आरोप है कि गत 10 मई को अनावश्यक रूप से विपक्षियों ने एक राय होकर मारपीट की। ललकराते हुए उनकी मां सांवरी देवी को अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मां बेहोश हो गईं। बीच-बचाव करने उनके साथ भाई नीरज चौधरी व बेटा अभय पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपित दुर्गा चौधरी, राजेश चौधरी, दुर्गेश, शंकर चौधरी, राजपति, राधिका और सुमन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- कोर्...