शामली, अप्रैल 11 -- थानाभवन। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित गय्यूर पुत्र शब्बीर ने थाना थानाभवन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार गत 8 अप्रैल की शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले के ही आरोपी बबलू सैयद पुत्र भूरा, नदीम कुरैशी और सलीम कुरैशी पुत्र वकील, जिनसे पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही है, वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों आरोपी जबरन घर में घुस गए और परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता व मारपीट की। घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.