देहरादून, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में होली के दिन घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्रह्मपुरी निवासी मातवर सिंह चौहान ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 4 मार्च की दोपहर को शिवम, कन्हैया झा, सत्यम झा, राजा समेत अन्य युवक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके और परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी पुत्रवधु मोनिका चौहान से मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित के अनुसार हमले में उन्हें आंखों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका मेडिकल मेला अस्पताल में कराया गया है। आरोपियों ने घर में कांच की बोतलें फेंककर दहशत फैलाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो भी उनके पास मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.