लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- कोतवाली क्षेत्र के भुड़वारा में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम भुडवारा निवासी मायाराम पुत्र बृजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 मार्च की शाम करीब 7 बजे अमित पुत्र रामऔतार, सरोज पुत्र रामऔतार, प्रदीप पुत्र रामऔतार और रामऔतार पुत्र माखनलाल उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पुत्री गूडा देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने मायाराम, सविता, रामनरेश, दिनेश और गूडा के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे सभी को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अमित, सरोज, प्रदीप और रामऔतार के...