संभल, अप्रैल 1 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदपुर जरई हयातनगर में सोमवार की रात चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित अनिल कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह ने बताया कि 30 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही विपिन (प्रधान) पुत्र ओमपाल सिंह, गुड्डू पुत्र अनिल कुमार, महक सिंह पुत्र ओमपाल सिंह और सूरज पुत्र पवन कुमार लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अनिल कुमार और उनके पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। हमले में अनिल कुमार का बायां हाथ और उनके पुत्र का दायां पैर टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि विपिन (प्रधान) और सूरज ने अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर पड़ोसी इंद्रप्रकाश ...