इटावा औरैया, फरवरी 11 -- जसवंतनगर। नगला अर्जुन निवासी ऋषि ने बताया कि छह फरवरी की शाम करीब 3:30 बजे वह घर पर मौजूद था। तभी उसके साले सुधीर निवासी नगला हरजू, साढ़ू शैलेन्द्र निवासी हरकूपुर के रिश्तेदार विनोद, उसकी पत्नी नेहा व अन्य लोग घर में घुस आए और सामान भरने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...