पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम नकटिया निवासी अनिल कुमार ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 11 मार्च 2026 को शाम करीब सात बजे खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर गांव के ही आनंद कुमार,रामसिंह,कुंभकरण व एक अज्ञात व्यक्ति लाठी,डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। बचाने आई उसकी पत्नी नीतू वर्मा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने पत्नी के कुंडल भी लूट लिए। शोर शराबे पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। यह भी पढ़ें- मारपीट में आठ के खिलाफ केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.