शामली, अप्रैल 1 -- झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शाहमुबारिक में घर में घुसकर मारपीट की गयी घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित 2-3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम को करीब साढे 6 बजे नदीम, रिजवान और शहजाद अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान अतीक, अकील, बिलाल व खलील पुत्र लहीक अपने अन्य साथियों के साथ अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.