रुडकी, मई 17 -- ग्रामीण के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी सुभाष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की छह मई वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी उसके घर में राजवीर, ओमपाल उर्फ ओमी व आर्यन उर्फ सोलंकी लाठी डंडे और धारदार हथियार घुस गए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमला कर दिया।इस बीच उसकी पुत्रवधू व बेटा बीच में आ गए तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...