घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
मऊ, जून 14 -- मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी निर्मली देवी की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे निर्मली देवी, उनकी बेटी और वृद्ध ससुर सूर्यबली घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव निवासी राजेश यादव, हरिकेश यादव, शिवम यादव, रीमा देवी, ममता देवी, कन्हैया पाल, मंगरू, करिना पाल और एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.