मऊ, मार्च 8 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के सौदी गांव में लकड़ी चोरी के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम सौदी निवासी सुनीता देवी पत्नी स्व. राजकुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बीते 12 जनवरी को शाम करीब चार बजे गांव के ही मोतीचन्द चौहान, उनकी पत्नी मनभावती देवी तथा संजू लकड़ी चोरी के विवाद को लेकर उनके घर में घुसकर मारपीट की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...