घर में घुसकर मारपीट, तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर
बक्सर, मई 15 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के बुधनपुरवा मुहल्ले में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी के बयान पर पुलिस ने तीन पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित दीपक कुमार राय ने कहा है कि वह अपने घर में थे। तभी सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी विनोद कुमार राय, उनकी पत्नी आरती राय व इनका पुत्र अविनाश कुमार राय आ धमके। सभी ने घर में घुसकर मारपीट की। इस मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उनकी जान बचाई। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (बक्सर से नवीन पाठक)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.