बदायूं, मार्च 8 -- सहसवान, संवाददाता। घर में घुसकर मारपीट और तमंचे से हमला करने के मामले में चार नामजद आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला सहसवान थाना क्षेत्र के गांव भगतपुर का है। यहां के रहने वाले विजेंद्र पुत्र जयनारायन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि मोनू पुत्र नामालूम निवासी ग्राम सिलहरी और मुनीश पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम बस्तोई सीकरी थाना जरीफनगर उनसे रंजिश रखते हैं। चार मार्च की रात करीब 10 बजे वह घर पर बैठे थे। तभी मोनू और मुनीश अपने साथ अर्जुन व राधे को लेकर बोलेरो पिकअप से उनके घर आ गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचे से उनके सिर पर वार कर...