श्रावस्ती, मार्च 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कुछ दबंग एक व्यक्ति के घर में घुस गए। महिला के साथ मारपीट की और जेवर व नकदी छीन कर फरार हो गए। थाने में मामले की सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दबंगों ने दोबारा घर में आग लगा दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ककरा गांव निवासी राजू मिश्रा का आरोप है कि दो मार्च को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही पत्नी की सोने की कील, बाली व 10 हजार रुपये छीन ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने भिनगा कोतवाली में शिकायत की। जहां सुनवाई न होने पर भिनगा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इस पर एसपी ने मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी मामला द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.