शामली, जून 11 -- जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला बाबू पुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला बाबू पुरा निवासी राशिद पुत्र इलियास ने पुलिस को लिखित तहरीर में, बताया कि घटना बीते 4 जून 2026 की रात करीब 8:00 बजे की है। राशिद के मुताबिक, उनके पड़ोस में रहने वाले शाकिर व इंतेज़ार पुत्रगण शमशुद्दीन और दिलशाद पुत्र शब्बीर पुरानी रंजिश को लेकर हाथों में लाठी-डंडे से लैस होकर आए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों ने जबरन राशिद के घर में प्रवेश कि...