पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी अबरार खां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।जिसमें कहा गया कि पड़ोस में रहने वाले शादाब हुसैन, रहबर हुसैन उर्फ शान तथा उनके 5-6 साथी लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने अबरार खां, उनके 65 वर्षीय पिता इसरार खां तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार को बचाया। पीड़ित का कहना है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अवस्था में पीड़ित और उनके पिता कोतवाली पहुंचे और पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- मारपीट में युवक घायल,रिपोर्ट दर्ज प्रभारी निरीक्षक पर्वेंद्र कुमार ने बताया तहरीर के आध...