गोरखपुर, मार्च 15 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम मिरहिरिया में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मिरहिरिया गांव निवासी वाजीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी वसीरुन निसा बकरी की बच्ची खोजने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आविद, साबिर, जाविर और आशिक ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब वसीरुन निसा ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि सभी लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से वाजीद, वसीरुन निसा, रुविना खातून, तसीरुन निसा और सहीबुन निसा को मारने-पीटने लगे। मारपीट में सभी को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.