घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज
गोरखपुर, जून 19 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में घर में घुसकर मारपीट, गाली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोखरभिंडा निवासी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि 10 जून को वह अपने घर के बगल स्थित खाली जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान गांव की उषा देवी, आरती, प्रतिमा और सचिन लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए और कविता देवी तथा उनकी ननद आरती निषाद के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.