फिरोजाबाद, मार्च 6 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी है कि गांव के ही कई लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है। हमले से गंभीर अवस्था में घायल महिला का आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी हेत सिंह का कहना है कि होली के दिन सायं साढे चार बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। गांव के ही राजबहादुर, शिवशंकर, लोकेंद्र कुमार, अंकित कुमार, सतेंद्र सिंह, अजीत कुमार एवं तीन अन्य लोग घर में घुस आए और पत्नी मीना और पुत्र प्रवीन कुमार एवं देवेश कुमार की पिटाई लगा दी। पिटाई लगने से तीनों लोग घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीडित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.