प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दारागंज थाना क्षेत्र में रुपये के विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के आदेश पर दारागंज पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की।अलोपीबाग निवासी सत्यवती जायसवाल की तहरीर के मुताबिक, उनका पुत्र अभय जायसवाल ने प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे और सामाजिक स्तर पर 50 हजार रुपये में समझौता भी हो गया था। आरोप है कि इसके बाद भी विपक्षी पक्ष अतिरिक्त धनराशि की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व धोखाधड़ी के आरोप में सात पर मुकदमा आरोप है कि 21 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर ...