अलीगढ़, जून 9 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव कुराना में भागवत कथा के आयोजन के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक गर्भवती महिला और ढाई वर्षीय मासूम बच्चे के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव कुराना निवासी पीड़ित उत्तम सिंह पुत्र गणपत सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 22 मई की शाम गांव में भागवत सप्ताह का आयोजन चल रहा था। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, गर्भवती व मासूम को भी पीटा इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने कपिल और विनीत के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होक...