हरिद्वार, अप्रैल 21 -- सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में रोशनाबाद निवासी सुमित ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम वह अपने घर के नल पर पानी भर रहे थे। तभी गांव के जोगेंद्र कटारिया और अनूप कटारिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि दोनों ने पहले दिए गए शिकायत पत्र को वापस लेने का दबाव बनाया। फिर अनूप ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया, जबकि जोगेंद्र ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पीड़ित की माता, पत्नी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसओ अजय शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही ह...