घर में घुसकर मारपीट,पांच पर मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, मई 21 -- मरदह। बिरनो थाना के भड़सर गांव में घर में घुसकर मारपीट की गई। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता रीता देवी ने आरोप लगाया कि हमलावर लाठी डंडे लेकर घर में घुसकर मारपीट किए। मारपीट में घायल प्रमिला देवी,महेश विश्वकर्मा, सदानन्द विश्वकर्मा का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। घटना पुरानी रंजिश को लेकर की गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशन विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, अभिराज विश्वकर्मा, ज्योति विश्वकर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दबंगों का घर पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में कई घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.