दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत सरुवा गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई। मारपीट में गृहस्वामी नागेश महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। यह घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में गृहस्वामी नागेश महतो ने मुफस्सिल थाना में नंदेश्वर राउत एवं विक्की राउत के विरुद्ध लाठी-डंडे से मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर दोनों लोग घर में आए और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...