घर में घुसकर मां व दो बेटियों को पीटा
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- बोचहां। एतवारपुर ताज गांव में शनिवार शाम घर में घुसकर मां व दो बेटियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शबाना खातून (45), बेटी हेना खातून (18) और मेहर खातून (16) को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि शबाना खातून दोनों बेटियों के साथ मजदूरी कर घर लौटी थी। शबाना ने बताया कि नशे में धुत गांव के ही मो. नसीर ने बकरी बांधकर पत्ता छीटने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर नसीर के पुत्र नौशाद और इरशाद तथा नौशाद की पत्नी नसीमा घर में घुसकर मारपीट की। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.