पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खान निवासी रुखसाना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि लकड़ी मंडी निवासी फिरोज,अशफाक,धर्मेंद्र और पतले उसके घर में शराब पीकर चोरी की नीयत से घुस आए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसके पुत्र नासिर ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपी पूर्व में भी उसके परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...