बागपत, अप्रैल 14 -- वाजिदपुर गांव के एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वाजिदपुर निवासी अनुज तोमर पुत्र प्रमोद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें आरोपियों ने उसके घर आने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, कुछ ही देर बाद आरोपी उसके घर पहुंच गए और शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने हथियार लहराते हुए परिवार के सदस्यों के साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पीड़ित की मां को भी चोटें आई हैं। तहरीर में विक्रांत, सचिन, मुकुल और सुधीर समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.