रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर। शहर में एक परिवार पर हमला और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भूपेंद्र सिंह निवासी गांधी कॉलोनी वार्ड 27 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च की रात वह अपनी मां की दवा लेने जा रहा था, तभी मोहल्ले के तुषार उर्फ छोटू और उसके साथियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह वह वहां से निकलकर घर पहुंचा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गए। उन्होंने गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और घर में भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग है और अपनी बुजुर्ग मां के साथ अकेले रहता है, जिससे उसे लगातार खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच...