घर में घुसकर मां-बेटे व बेटी पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर गांव में घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशुनीपुर निवासी शांति देवी पत्नी बनारसी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि 24 जून रात करीब एक बजे वह अपने बेटे अजय कुमार और बेटी शालू के साथ घर के बाहर सो रही थीं। आरोप है कि गांव के ही संदीप, अतुल, ओम व विकास पुरानी रंजिश को लेकर हथौड़ी, लाठी, डंडा व ईंट लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे व बेटी पर जानलेवा हमला आरोप है कि हमले में शांति देवी के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.