उन्नाव, मार्च 13 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के पट्टी उस्मान गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार सुबह गांव के ही विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर युवक और उसकी वृद्ध मां पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया, जबकि उसकी मां के कंधे की हड्डी टूट गई। पीड़ित का दावा है कि पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पट्टी उस्मान निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई महाराष्ट्र में बीएसएनएल कंपनी में कार्यरत हैं। घर पर अधिकांश समय उसकी वृद्ध मां शकुंतला देवी अकेली रहती हैं। आरोप है कि 12 मार्च की सुबह गांव के ही एक विशेष समुदाय के तीन नामजद और दो अज्ञात युवक घर के सामने चक्कर काटते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। जब बरामदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.