गाज़ियाबाद, जून 4 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रोड पर हुई कहासुनी के बाद पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने पांच साथियों के साथ घर में घुसकर पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला किया। आरोप है हमलावर युवक के पिता को छत से गली में फेंककर फरार हो गये। परिजन ने घायल पिता पुत्र को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। 31 मई की शाम को हुई घटना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में दीपक गुप्ता रहते हैं। उनकी पत्नी ज्योति गुप्ता ने बताया कि 31 मई शाम छह बजे पुत्र प्रिंस मोटरसाइकिल से बाजार में मोबाइल सही कराने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर हमले के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज रोड पर पड़ोस में रहने वाले दो युवक मनीष व कृष्णा की प्रिंस के साथ कहासुनी हो गई। दोनों ने उससे गाली ...