घर में घुसकर मां-बेटे को पीटने में 12 पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुल्ही का पुरवा धनगढ़ गांव निवासी 48 वर्षीय कविता पत्नी श्रीलाल गौतम ने न्यायालय में वाद दायर किया है। बताया कि 29 नवम्बर 2025 को सुबह 7.30 बजे गांव के ही कुछ लोग एकराय होकर लाठी-डंडा लेकर उसके घर चढ़ आए और गालियां देने लगे। उसके बेटे पंकज ने गालियां देने से मना किया तो वह लोग मारने दौड़े तो मां-बेटे जान बचाने को घर के भीतर भागे। वह लोग भी घर में घुस गए और पीटा। उसके कान में पहने सोने की बाली खींच लिया। मारपीट के दौरान उसे और उसके बेटे पंकज गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। आरोप है कि पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शिवराम उसकी पत्नी सुमन देवी, शिवमूरत, सत्य प्रकाश, जय प्रकाश, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.