पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी शोभा पत्नी संजय ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 25 मार्च को रात करीब सात बजे उसका 17 वर्षीय पुत्र करन को लेेने के लिए गांव का ही सोनू पुत्र चुन्नीलाल उसके घर आया। करन को सोनू अपने साथ ले गया। जब उसने पुत्र को जाने से रोका तो आरोपी गाली गलौच करले लगा। विरोध करने पर आरोपी ने घर में रखे डंडे से उसको मारना शुरू कर दिया। जब उसके पुत्र ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.