बुलंदशहर, जून 22 -- थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी सविता शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति नोएडा में प्राइवेट नौकरी करतें हैं। शुक्रवार रात वह अपने घर के अंदर अपनी दो पुत्रियों व पुत्र के साथ बातचीत कर रही थी। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। तभी गांव निवासी तीन लोग अपने साथी बंचावली निवासी युवक के साथ घर में घुस आये।और मारपीट करने लगे। जिसमें उसके व पुत्री दर्शना शर्मा को चोटें आई। आरोपियों ने घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...